Accident : सेन्ट्रल स्कूल के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत, CM ने जताया शोक

Accident : सेन्ट्रल स्कूल के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत, CM ने जताया शोक

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में आज सोमवार को सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौत (Death) हो गई। दोनों छात्र सेंट्रल स्कूल (Central School) के कक्षा नौंवी के छात्र थे। दोनों परीक्षा देकर लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे उछलकर सड़क किनारे बने टॉयलेट से टकरा गए और उनकी मौके पर ही मौत (Death) हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस हृदय विदारक दुर्घटना पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल स्कूल (Central School)में पढ़ने वाले कक्षा नौवी के छात्र दिव्यांशु सोलंकी और आशीर्वाद रघुवंशी परीक्षा देने स्कूल गए थे और लौटते समय सड़क दुर्घटना (Road Accident) का शिकार हो गए जिसमें दोनों की मौत हो गई। दिव्यांशु थाटीपुर क्षेत्र का रहने वाला था जबकि आशीर्वाद गुडीगुड़ा क्षेत्र का रहने वाला था। दुर्घटना की सूचना पर सबसे पहले मौके पर पहुंचे डीएसपी ट्रैफ़िक नरेश अन्नोटिया (DSP Traffic Naresh Annotiya) ने तत्काल थाटीपुर थाने को फोन लगाकर उनके स्टाफ को बुलाया और सेंट्रल स्कूल के स्टाफ को बुलवाया। स्कूल स्टाफ ने छात्रों की पहचान दिव्यांशु सोलंकी और आशीर्वाद रघुवंशी के रूप में की। पुलिस ने शव को FRV में रखवाकर अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान “दिग्विजय सिंह के मन में गोडसे और मुंह में गांधी रहते हैं”

डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया (DSP Traffic Naresh Annotiya) ने बताया कि दोनों छात्र सूर्य नमस्कार चौराहे से रमाया होटल की तरफ मोटर साइकिल से आ रहे थे। घटना को देखकर लगता है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने छात्रों की मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मारी जिससे वो उछलकर सड़क किनारे बनी टॉयलेट से टकराये और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर दिव्यांशु के पिता तत्काल मौके पर आ गए थे उनका बुरा हाल था दिव्यांशु अपने घर का इकलौता लड़का था। डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया (DSP Traffic Naresh Annotiya) ने कहा कि शीघ्र ही इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर जैसी कुछ व्यवस्था करेंगे जिससे वहां चालकों की गति को नियंत्रित किया जा सके।

उधर ग्वालियर में हुई इस हृदय विदारक दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक प्रकट किया है उन्होंने ट्वीट का शोक संवेदनाएं जताई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews