नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, पेंट की जेब में छिपाकर रखी थी 40 लाख की स्मैक  

नशे के दो सौदागर गिरफ्तार, पेंट की जेब में छिपाकर रखी थी 40 लाख की स्मैक  

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (Crime Branch Police)ने स्मैक का सौदा करने आये नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक (Smack) की कीमत चालीस लाख रुपये बताई गई है। आरोपी उत्तरप्रदेश से स्मैक (Smack) लाकर शहर में सप्लाई करने वाले थे।

डीएसपी विजय सिंह भदौरिया (DSP Vijay Singh Bhadauriya) ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भिंड रोड पर महाराजपुरा थाना स्थित लक्ष्मणगढ़ पुलिया के पास स्मैक (Smack) का सौदा करने वाले हैं सूचना के बाद क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम जब मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो पुलिस को दो युवक बाइक पर आते दिखे। पुलिस (Police) को देखकर वह भागने लगे, लेकिन पुलिस (Police) ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली तो एक तस्कर के पेंट की चार जेब में स्मैक (Smack) की अलग-अलग पुड़िया मिली। हर पुड़िया में 100-100 ग्राम स्मैक(Smack) रखी हुई थी। पुलिस ने तस्करों के पास से 400 ग्राम स्मैक (Smack) बरामद की है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर जनकगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं ये मैनपुरी उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि शहर में यह स्मैक किसको देनी थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews