MP: तस्करों के मुखबिर बने दो हेड कांस्टेबल धराये, SP ने किया निलंबित

MP: तस्करों के मुखबिर बने दो हेड कांस्टेबल धराये, SP ने किया निलंबित

सतना।

कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के बीच लगातार पुलिस पर अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। अब प्रदेश के सतना जिले से एक खबर सामने आई है। जहाँ उचेहरा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल को गांजा व शराब तस्कर के साथ संलिप्तता की वजह से निलंबित कर दिया गया है। लगातार पुलिस की कुख्यात और इनामी गांजा व शराब तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा को पकड़ने की कोशिशों को ये दोनों हेड कांस्टेबल की वजह से निराशा हाथ लग रही थी। जिसके बाद आज इनपर कार्रवाई की गयी।

दरअसल कुख्यात और इनामी गांजा व शराब तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा के लिए पुलिस के खिलाफ मुखबिरी करने के आरोप में उचेहरा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल अनिल त्रिपाठी और राकेश साकेत को एसपी रियाज इकबाल ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि पिछले काफी समय से शातिर अपराधी और कुख्यात तस्कर जस्सा को पकड़ने के लिए सतना पुलिस परेशान है।

कई बार मुखबिरों ने सटीक सूचना के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद पुलिस को अपने लोगों पर संदेह होने लगा। पुलिस ने एक्शन में आते हुए निगरानी शुरू हुई और उचेहरा थाना के ये दोनों दो प्रधान आरक्षक पल-पल की खबर जस्सा तक पहुंचा रहे थे। इधर पकड़े जाने के बाद एसपी रियाज इकबाल ने हेड कांस्टेबल अनिल त्रिपाठी और राकेश साकेत को निलंबित किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews