दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की इलाज के दौरान मौत दूसरा गंभीर, क्षेत्र में तनाव 

दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की इलाज के दौरान मौत दूसरा गंभीर, क्षेत्र में तनाव 

दमोह,  गणेश अग्रवाल।  कोतवाली थाना (Kotwali Thana)अंतर्गत बजरिया वार्ड नंबर 5 में मामूली विवाद के चलते हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को  इलाज के लिए जबलपुर (Jabalpur)  रेफर किया जिसमें से  एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत गंभीर है उसका इलाज जारी है।  घटना के बाद  क्षेत्र में तनाव है, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई  है।

जानकारी के अनुसार दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले अजय मुड़ा एवं संजीव मुड़ा का टॉयलेट करने के दौरान रियाज नमक युवक एक साथ  विवाद हो गया, इन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। थोड़ी ही देर में विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और रियाज के पक्ष से आये  लोगों ने अजय और संजीव पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए।  घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची  दोनों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। लेकिन अजय मुड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गई. वही संजीव मुड़ा का  गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।  उधर  अजय मुड़ा का शव घर पहुंचने के बाद वहां पर तनाव बढ़ गया। हालात को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रियाज सहित 4 लोगों को  गिरफ्तार भी किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस  मुताबिक रियाज भी घायल है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी सागर संभाग  डेहरिया ने दमोह पहुंचकर मामले के बारे में दिशा निर्देश दिए हैं और सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews