
डबरा/सलिल श्रीवास्तव| खेत में पानी दे रहे दो युवकों की आज करंट (Current) लगने से मौत हो गई | युवक पानी देते समय हादसे का शिकार हुए जिन्हें तत्काल सिविल अस्पताल डबरा (Dabra) लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
घटना पिछोर थाना क्षेत्र के सहोना गाँव में घटी। सहोना गांवों में मृतक संजय शाह और गजेंद्र पुरी का खेत है जिसने पानी देने के लिये दोनों गये हुए थे| इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आ गए और हादसे का शिकार हो गए| जानकारी लगते ही ग्रामीण और परिजन उन्हें लेकर सिविल अस्पताल डबरा पहुँचे राज्य चेकअप के पश्चात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि एक दिन पूर्व ही दो मासूम बच्चे इसी प्रकार मटर के खेत में पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गए थे और हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा बैठे थे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

