नाबालिग दुल्हन से शादी न होने पर दुखी दूल्हे ने छोटी बहन का किया अपहरण, मामला दर्ज

नाबालिग दुल्हन से शादी न होने पर दुखी दूल्हे ने छोटी बहन का किया अपहरण, मामला दर्ज

मुरैना, संजय दीक्षित| पोरसा तहसील के ग्राम पदू पुरा में कलेक्टर के निर्देशन के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ,पुलिस प्रशासन और महिला बाल विकास ने नाबालिग की होने जा रही शादी को रुकवाया। बीती रात श्योपुर से पोरसा विवाह करने आया दूल्हा विनोद सखवार नाबालिक बच्ची से शादी करने के लिए पहुंचा था। तभी इसकी सूचना प्रशासन की टीम को लगी।

प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा तो दुल्हन नाबालिग थी। उसको रात को ही जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मेडकिल के बाद दुल्हन को नाबालिग बताया गया। नाबालिग को परिजनों से मुक्त कर वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया हैं। ये पूरी कार्यवाही कलेक्टर के निर्देशन पर की गई हैं।

बाल विवाह को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में टीम गठित की गई हैं। जो नाबालिग बच्चियों के विवाह को रोकने में काफी मददगार साबित हो रही हैं। इसके साथ ही नाबालिग से शादी न होने पर दूल्हे विनोद ने बुआ की लड़की संकुतला के साथ मिलकर नाबालिग दुल्हन की छोटी बहन का अपहरण कर लिया। जिसकी उम्र करीब 11 वर्ष बतायी गयी हैं। जिससे दूल्हा शादी रचाने वाला था। सूचना मिलते ही पोरसा पुलिस मौके पर पहुंच गयी और नाबालिग दुल्हन की छोटी बहन को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया। इस पूरे मामले में टीआई अतुल सिंह का कहना है कि दूल्हा विनोद और उसकी बुआ की लड़की सकुन्तला के खिलाफ धारा 363,366 A और चाइल्ड लाइन एक्ट 10,11 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews