बसों का संचालन शुरू करने यूनियन ने रखी मांगे, पूरी ना होने तक बंद रहेंगी बसें

बसों का संचालन शुरू करने यूनियन ने रखी मांगे, पूरी ना होने तक बंद रहेंगी बसें

दमोह।गणेश अग्रवाल

बस ऑपरेटर यूनियन के द्वारा अब मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए अपनी मांगों को मनवाने तक बस संचालन बंद रखने की बात कही गई है. दरअसल बस ऑपरेटर बीते कुछ दिनों से अपनी मांगे पूरी होने के बाद ही बसों का संचालन करने की बात कर रहे हैं. लेकिन शासन द्वारा कोई गाइडलाइन नहीं बनाए जाने के कारण अब यह लोग आंदोलन की राह पर है.

बस ऑपरेटर यूनियन के द्वारा दमोह जिला मुख्यालय पर अपनी मांगों के संबंध में एक रैली निकाली गई. बस ऑपरेटर अपनी बसों के साथ आरटीओ कार्यालय जाने के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उनको प्रशासन द्वारा रोक दिया गया. साथ ही उनका ज्ञापन आरटीओ को दिलवाया गया. बस ऑपरेटर का कहना है कि लॉकडाउन अवधि के कारण बसों का टैक्स माफ किया जाए. साथ ही बीमा अवधि को बढ़ाया जाए. वही सीट के हिसाब से पूरी बस भरने की अनुमति प्रदान की जाए. बसों का किराया भी बढ़ाया जाए. तब जाकर बे बसों का संचालन करेंगे. आधी सवारियों के साथ बसों का संचालन करने में वे बस नहीं चला सकेंगे. वही आरटीओ का कहना था कि बस यूनियन की जो मांगे आई है वह मुख्यमंत्री तक भेजी जाएंगी. साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों तक मांगों को भेज करके समाधान पाने की कोशिश की जाएगी.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews