दमोह के सर्किट हाउस पहाड़ी पर मिली अज्ञात युवती की लाश

दमोह के सर्किट हाउस पहाड़ी पर मिली अज्ञात युवती की लाश

गणेश अग्रवाल//दमोह।

दमोह कोतवाली थाना अंतर्गत सर्किट हाउस पहाड़ी पर दिनदहाड़े एक अज्ञात युवती की लाश मिलने के बाद सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस को कुछ युवाओं ने सूचना दी कि सर्किट हाउस के पहाड़ी पर एक अज्ञात युवती की लाश पड़ी हुई है। डायल हंड्रेड को सूचना दिए जाने के बाद तत्काल ही डायल हंड्रेड ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की और 108 को भी फोन लगाया गया। लेकिन 108 के पहुंचने के बाद पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है।

युवती की मौत हो जाने की जानकारी सामने आने के बाद डायल हंड्रेड के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर जहां पुलिस के साथ लोगों का मजमा लग गया। वही कोतवाली टीआई एचआर पांडे ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। साथ ही एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने भी पहुंचकर मामले में जांच की बात कही है। वहीं अबतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. तफ्तीश के बाद भी पूरे मामले का खुलासा होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews