UPPCL Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, इतनी होगी सैलरी

UPPCL Recruitment 2022 : सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, इतनी होगी सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी (Government Jobs) करने के इच्छुक युवाओं को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक मौदा दे रहा है। विभाग ने जूनियर इंजीनियर्स के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।  भर्ती प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू  होगी। अधिक जानकारी UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org/upenergy.in पर उपलब्ध है।

UPPCL द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर इंजीनियर्स के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की  अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2022 है।  इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार 25 मार्च 2022 से 18 अप्रैल 2022 के बीच आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Share Market : आज फिर उछाल के साथ खुले Sensex और Nifty

योग्यता और आयुसीमा 

नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर इंजीनियर्स पद पर आवेदन करने वाले आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।  आवेदक की आयु 19 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

पदों और आरक्षण का विवरण 

जूनियर इंजीनियर – 25 पद

अनारक्षित – 10 पद

EWS – 02 पद

OBC – 07 पद

SC – 06 पद

महत्वपूर्ण तारीखें 

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 25 मार्च 2022

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख – 18 अप्रैल 2022

SBI चालान से फ़ीस जमा करने की अंतिम तारीख – 20 अप्रैल 2022

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी फिर लुढ़के, जल्दी करें मौक़ा चूक ना जाये

चयन प्रक्रिया और वेतन 

जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए UPPCL लिखित परीक्षा आयोजित करेगा जो मई में आयोजित होगी। चयनित उम्मीदवार को 44,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।  आवेदन करें से पहले आवेदक UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों से जुडी सभी जरुरी बातें ध्यानपूर्वक पढ़ ले और फिर आवेदन करें।

ये भी पढ़ें – जबलपुर EOW के खुलासे के बाद सामने आया प्रोफेसर के आलीशान बंगले का VIDEO

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews