राज्य सीमा में आने के लिए मजदूरों का हंगामा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

राज्य सीमा में आने के लिए मजदूरों का हंगामा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

शिवपुरी।

प्रदेश के बाहर रह रहे मजदूरों को वापस लाने की मुहिम सरकार(government) ने भी छेड़ दी है। वहीं यूपी(UP) और बिहार(BIHAR) के कुछ मजदूरों की घर वापसी को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां यूपी के बॉर्डर(border) पर सोमवार की सुबह मजदूरों का एक जत्था पहुंचा था। किंतु तेजी से फैल रहे हो कोरोना(corona) संक्रमण के बीच शिवपुरी जिले के दिनारा इलाके में उन्हें रोक लिया गया था। जिसके बाद मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे के बीच शिवपुरी(shivpuri) जिले के दिनारा इलाके में जाम की स्थिति हो गई। इसी बीच अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं लिस्ट बनाकर उन्हें जिले में प्रवेश देना शुरू किया।

दरअसल सोमवार की सुबह शिवपुरी जिले के दिनारा इलाके में उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर कुछ मजदूर पहुंचे थे। जहां मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले पर मजदूरों को रोकने के बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं मजदूरों से उनका नाम पता पूछ उन्हें जिले में प्रवेश देना शुरू किया। जानकारी के मुताबिक करीब 1000 मजदूर पैदल सफर कर यहां तक पहुंचे हैं। यह सारे मजदूर बिहार सहित उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद कानपुर के बताए जा रहे हैं।

वहीं जिगना थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने दतिया कलेक्टर(datia collector) के प्रयास से मोर्चा संभाला और मजदूरों की लिस्ट तैयार की है। जिसके बाद उन्हें जिले में प्रवेश देने का इंतजाम किया जा रहा है। यह मजदूर रात से शिवपुरी जिले की दिनारा इलाके में उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर फंसे थे। जहां सुबह उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews