Vaccination: भाजपा विधायक की जनजागरण रैली फैलाएगी कोरोना के खिलाफ वैक्सिनेशन के प्रति जागरुकता

corona vaccination rally

निवाड़ी, मयंक दुबे। प्रदेश के 52वें जिले निवाड़ी में ‘कोरोना रिटर्न्स’ (corona returns) से हड़कम्प मचा हुआ है। शुक्रवार को यहां पर कोरोना के चार मरीज मिलने के बाद जहाँ दो महीने बाद कोरोना की आहट से लोग खौफजदा हैं, वहीं इन सबके बीच निवाड़ी से भाजपा विधायक अनिल जैन (BJP MLA Anil Jain) ने कोरोना के विरुद्ध जंग छेड़ दी है। विधायक ने आज अपने समर्थकों व जिले के लोगों के साथ मिलकर कोरोना के विरुद्ध जनजागरण रैली निकाली जिसमें लोगों से यह अपील की गई कि वह वैक्सिनेशन (vaccination) जरूर कराएं क्योंकि यही एक मात्र हथियार है जिससे कोरोना का भारत देश से समूल नाश हो पाएगा।

निवाड़ी जिले की सड़कों पर घूमते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल जैन लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध करते दिखे। उन्होंने लोगों को वैक्सिनेशन को लेकर भी जागरूक किया। विधायक अनिल जैन ने लोगों से अपील की कि कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं क्योंकि हम जब वैक्सीन लगवाएंगे तभी कोरोना का पूरी तरह से देश व हमारे जिले से खात्मा होगा। रैली के दौरान वह लोगों को यह समझाइश भी देते नजर आए की जो लोग वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं उस पर किसी तरह का ध्यान न दें क्योंकि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और यह आपकी और आपके परिवार की रक्षा करेगी।

यह भी पढ़ें… नगर निकाय चुनाव : तारीखों के ऐलान पर संशय के बीच इस पार्टी ने तैयार की लिस्ट

बुन्देलखण्ड के ग्रामीण अंचलों में अशिक्षा के चलते लोग अफवाहों को सच मान बैठे हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की जागरुकता इन्हें इन अफवाहों से बचाती है क्योंकि वह जिन जनप्रतिनिधि को चुनते है उन पर पूरा भरोसा करते हैं। ऐसे में कोरोना के खिलाफ निवाड़ी विधायक अनिल जैन की जागरूकता रैली एक बार फिर जिले को कोरोना मुक्त करने में मददगार साबित हो सकती है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews