VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान-BJP में कोई मेरा तेरा नहीं, जो जीतेगा उसे मिलेगा टिकट, प्रदेश में फिर बनेगी हमारी सरकार

Jyotiraditya-Scindia

Jyotiraditya Scindia : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो चली है। आज ग्वालियर में बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। इसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत सांसद, मंत्री-विधायक और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे, यही से बीजेपी का चुनावी शंखनाद होगा। इसी बीच बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ने जीत को लेकर बड़ा दावा किया है ।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश में 2023 और देश में 2024 का चुनाव भाजपा ही जीतेगी, इन चुनावों में कांग्रेस कहीं नहीं है। ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आये सिंधिया ने कहा कि मोदी जी और अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश में 2023 में हमारी ही सरकार बनने वाली है,  इतना ही नहीं 2024 में केंद्र में सरकार बनेगी।

 जीतने वाले उम्मीदवारों को मिलेगा टिकट,कांग्रेस को भी घेरा

वही अपने समर्थकों के टिकट कटने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि कोई मेरा नहीं, कोई तेरा नहीं है ,जो कोई है, सब भाजपा के हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालों की बात करती है तो वो पहले अपने गिरेबान में झांके। उसके कार्यकाल का इतिहास ही घोटाले वाला रहा है। विधानसभा चुनावों में सिंधिया समर्थकों के टिकट के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि कोई मेरा नही है कोई तेरा नहीं है ये कांग्रेस नहीं है, यहाँ सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो जीतने वाले हैं टिकट उसे ही मिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”856113469″]

[dgv_vimeo_video id=”856113356″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews