
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कभी कभी कुछ इतना सुंदर हमारी आंखों के सामने से गुजरता है कि हम बस मंत्रमुग्ध होकर उसे निहारते रह जाते हैं। हालांकि सुंदरता देखने वाली आंखों में होती है, लेकिन कई बार कुछ ऐसा होता है जो हर आंख को अच्छा लगता है। आज हम आपको ऐसी ही एक तस्वीर दिखाने जा रहे हैं।
Video : 96 साल की दादी ने डांस फ्लोर पर दिखाया जलवा
आपने अब तक कई तरह की बिल्लियां देखी होंगी। ये करीब 9500 सालों से मनुष्य के साथी के रूप में मौजूद है। इनकी आयु लगभग 15 वर्ष होती है। ये एक मांसाहारी स्तनधारी जानवर है जो इंसानों के साथ बहुत घुल मिलकर रहती है। इनकी सूंघने और देखने की शक्ति बहुत तेज होती है। ये अंधेरी रात में भी देख सकती है। ये ज्यादातर मांस खाती है लेकिन पालतू बिल्लियों को दूध भी काफी पसंद होता है।
आज हम आपको दो बिल्लियों का वीडियो दिखाने जा रहे हैं और हमें यकीन है कि इनपर से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। ये दोनों जुड़वां लग रही हैं और इनके चेहरे, आंखें, हाव भाव सब एक से हैं। ये दोनों इतनी सुंदर है कि कोई भी पलकें झपकाना भूल जाए। इनकी एक आंख नीली और एक थोड़ा हरापन लिए हुए है। रंग बिल्कुल बर्फ की तरह सफेद झक्क और कानों पर गुलाबी रंगत। इनके चेहरे पर इतनी गजब की मासूमियत है कि अगर कोई शायर इन्हें देख ले तो इनपर एक ग़जल लिख दे।
https://twitter.com/buitengebieden/status/1557612083080052739?s=20&t=ZcL7Di18bxpdpTd0ev3GLQ
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

