VIDEO: जब RSS प्रमुख के लिए अमजद अली ने बजाया सरोद, भागवत बोले- वाह उस्ताद

VIDEO: जब RSS प्रमुख के लिए  अमजद अली ने बजाया सरोद, भागवत बोले- वाह उस्ताद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। राष्ट्रीय स्वयं संघ (RSS) के मध्य भारत प्रांत के स्वर साधक संगम घोष शिविर में शामिल होने ग्वालियर प्रवास पर आये संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत (RSS chief Dr. Mohan Bhagwat) प्रवास के अंतिम दिन सरोद घर पहुंचे। उन्होंने वहाँ सरोद घर में सहेजे गए पुराने वाद्यों को देखा और फिर उस्ताद अमजद अली खां के सरोद वादन का आंख बंद कर आनंद लिया।इसके बाद मोहन भागवत बोले- वाह उस्ताद वाह, इसके बाद वह वहां से निकल गए।

यह भी पढ़े.. MP में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, ऐसे होगा किसानों को राशि का भुगतान

ग्वालियर में तीन दिवसीय प्रवास पर रहे डॉ मोहन भागवत को उस्ताद अमजद अली खां ने सरोद घर आने का निमंत्रण दिया था। रविवार देर शाम संघ प्रमुख सरोद घर पहुंचे। भारी सुरक्षा के चलते चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश की अनुमति थी।उस्ताद अमजद अली खां ने संघ प्रमुख को सरोद घर घुमाया और सहेजे गए पुराने वाद्य दिखाए।

यह भी पढ़े.. MP School: तय समय पर ही होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी

इसके बाद अमजद अली खां ने कहा कि आप यहाँ आये हैं तो मैं कुछ सुनाता हूँ। उस्ताद अमजद अली ने राग कल्याण थाट में धुन बजाई उसके बाद उन्होंने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगौर के गीत की धुन बजाई। उस्ताद अमजद अली का सरोद सुन मोहन भागवत मंत्र मुग्ध हो गए और आंख बंद कर सरोद वादन सुनते रहे। सरोद सुनने के बाद मोहन भागवत बोले आज मुझे बिन मांगे अमृत मिल गया।

[dgv_vimeo_video id=”650974334″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews