Video : मशहूर पेंटिंग जब मुस्कुराने लगी, देखिये तकनीक का जादू

Video : मशहूर पेंटिंग जब मुस्कुराने लगी, देखिये तकनीक का जादू

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तस्वीरें या पेंटिंग अगर बोलती, हंसती, मुस्कुराती तो कैसी लगती। इन दिनों फोटो एडिटिंग के इतने एप मौजूद हैं कि हम अपनी तस्वीरों के साथ जाने कितने प्रयोग कर लेते हैं। कभी हम बालों का रंग बदल देते हैं तो कभी नाक और आंख का शेप ठीक कर देते हैं। बैकग्राउंड चेंज, कपड़े, हैट, सनग्लासेस पहनाने के साथ जाने क्या क्या तब्दीलियां की जाती है। तकनीक ने हमें ये सुविधा दे दी है कि हम खुद की या अन्य तस्वीरों को मनमुताबिक ढाल सकें।

रिश्वतखोर रेलवे इंजीनियर को चार साल का सश्रम कारावास, ये है पूरा मामला

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि विश्वप्रसिद्ध तस्वीरों या पेंटिंग के साथ एडिटिंग एप का इस्तेमाल किया जाए तो वो कैसी लगेंगी। आज हम आपको कुछ अलग की तरह का टैलेंट दिखाने जा रहे हैं। ये एक वीडियो है जिसमें हम देखते हैं कि एक एप की सहायता से मशहूर तस्वीरों में अपना लाइव वीडियो चस्पा किया जा रहा है। इसमें अपना चेहरा एड करने के बाद उसे तस्वीर वाले चेहरे के साथ एडजस्ट करके समानुरूप बना रहे हैं। इसके बाद जो हम देखते हैं वो किसी जादू से कम नहीं।

कुछ ही पलों में वो तस्वीर जीवंत हो उठती है। अब ये आधी तस्वीर है और आधा उस शख्स का चेहरा जो ये एप इस्तेमाल कर इसे एक नई कलाकारी में तब्दील कर रहा है। अब वो शख्स मुस्कुरा रहा है तो लगता है जैसे तस्वीर मुस्कुरा रही है। उसकी शरारतें तस्वीर की शरारतें लग रही हैं और कहीं अचानक ही दंतुरित मुस्कान खिल उठी है। हालांकि ये तस्वीरें अपने आप में नायाब हैं..लेकिन थोड़ी सी कल्पना और तकनीक की मदद से उनमें जैसे जान पड़ गई हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे

Video

हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews