अनोखा विवाह: दूल्हे ने रचाई दो दुल्हनों से एक ही मंडप में शादी, Video Viral

अनोखा विवाह: दूल्हे ने रचाई दो दुल्हनों से एक ही मंडप में शादी, Video Viral

बैतूल।वाजिद खान

मध्यप्रदेश के बैतूल में बहुत ही अनोखा नजारा देखने को मिला जिसमे एक दूल्हा दो दुल्हन के साथ एक ही मंडप में शादी रचा रहा है । दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे एक दूल्हा दो दुल्हनों के साथ फेरे लेते नजर आ रहा है । ये वीडियो बैतूल के घोडाडोंगरी तहसील के सलैया गांव का है जिसमे 29 जून को एक युवक ने एक मंडप में अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ सात फेरे लिये। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए। यह पहला मौका था जब एक मंडप में दूल्हा एक और दो दुल्हन थीं। दूल्हे ने एक साथ दोनों दुल्हन के साथ सात फेरे लिए एवं एक साथ शादी की सारी रस्में पूरी की। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि सलैया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती सुनंदा एवं घोडाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती शशिकला से एक साथ विवाह किया। युवक भोपाल में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था, इस दौरान होशंगाबाद जिले की युवती सुनंदा से उसकी दोस्ती हो गई। इस दौरान घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया था ,इसके बाद विवाद होने लगा। विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि दोनों लड़कियां युवक के साथ, एक साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं।

स्थानीय लोगो का कहना है कि केरिया गांव के युवक ने दो युवतियों के साथ एक सात फेरे लिए हैं। तीनों परिवारों ने मिलकर समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक करके निर्णय लिया है। युवक की शादी दोनों युवतियों तेज करने का निर्णय लिया जिस पर यह शादी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है और मामले की जांच करने की बात कर रहा है ।

(1) संदीप उइके ( दूल्हा )( संदीप का कहना है कि दोनों दुल्हन की रजामंदी और उनके परिवार की रजामंदी से शादी हुई है दोनों को हम खुश रखेंगे)

(2) मोनिका विश्वकर्मा ( तहसीलदार घोड़ाडोंगरी)( मोनिका विश्वकर्मा का कहना है कि एक युवक ने दो युवतियों से एक साथ शादी करने का मामला संज्ञान में आया था जिसको लेकर परिवार जनों से पूछताछ की गई है इस मामले में पुलिस को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे और पुलिस इस मामले की जांच करेगी)

https://youtu.be/d0or51I4L_Q

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews