6 महीने से कर रहा था महिला आरक्षक का शारीरिक शोषण, पुलिस आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

उपचुनाव

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

जिले की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एक महिला आरक्षक की शिकायत पर पुरुष आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर दिनेश सिंह के मुताबिक ग्वालियर में रहने वाली एक महिला आरक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन का देवर शादी का झांसा देकर पिछले छह महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा।

उससे जब भी शादी की बात की जाती वो बहाने बनाने लगता इसलिए परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अजीत सिंह भदौरिया भी पुलिस आरक्षक है और इस समय मुरैना जिले के बागचीनी थाने में पदस्थ है। पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर आरक्षक अजीत सिंह भदौरिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस आरक्षक पुलिस गिरफ्त दूर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews