अपनों के खिलाफ हुए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पार्टी से किये गए बाहर

अपनों के खिलाफ हुए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पार्टी से किये गए बाहर

अनुपपुर।मो अनीश तिगाला

सफेद कुर्ता और काला चश्मा पहन कर अभी तक कांग्रेस के झंडे के नीचे काम करने वाले यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान को उसी की पार्टी ने आज दगाबाज घोषित कर दिया और साथ मे पीछे- पीछे झंडा लेकर चलने वाले एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रफी अहमद भी साथ मे गेंहू में घुन जैसे पीस गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जा रही है जारी हुए पत्र में इन पर कांग्रेस पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पूर्व में भी इन पर लगा था आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के दौरान भी इन दोनों नेताओं पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करने का आरोप लगा था। लेकिन उस वक्त इनके बगावत वह पार्टी विरोधी कार्य करने के बावजूद कांग्रेश के विधायक विधायक ने जीत दर्ज की थी। जिसके बाद इनकी गतिविधियों को नजरअंदाज कर दिया गया था लेकिन अब शायद फिर इनकी पार्टी से दगाबाजी के कारण इन्हें अब पार्टी से हाथ धोना पड़ा है, कांग्रेस पार्टी ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

वापसी के लिए तलास रहे है जमीन

कांग्रेस पार्टी के लेटर पैड पर निष्कासित किए गए गुड्डू चौहान व रफी अहमद को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी तो पार्टी में वापसी अनूपपुर से लेकर भोपाल तक तत्काल जमीन की तलाश में लग गए सूत्र यह बता रहे है कि दोनों नेता इस निष्कासन को गलत बता रहे हैं। यहां तक की जानकारी यह भी लगी है जो निष्कासन कांग्रेस पार्टी के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर द्वारा की गई है वह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है । बरहाल पार्टी ने इन्हें बगावती मानते हुए बाहर का रास्ता दिखाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews