बारिश से पहले बीनागंज हॉस्पिटल में जलभराव की समस्या, अस्पताल कर्मचारी रहते हैं परेशान

बारिश से पहले बीनागंज हॉस्पिटल में जलभराव की समस्या, अस्पताल कर्मचारी रहते हैं परेशान

गुना।विजय कुमार जोगी

गुना जिले के बीनागंज शासकीय अस्पताल में पुरानी जर्जर हो चुके शासकीय आवासों में अब बारिश अपना कहर बरपा रही है। जलभराव से यहां के कर्मचारी काफी परेशान भी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले चाचौड़ा विधायक द्वारा लाखों रुपए की राशि नाली निर्माण और कोरोना काल में लोगों को बीमारियों से बचाने के लाखों रुपए की राशि दी गई।

आज तक अस्पताल प्रबंधन ने ना तो नालियों का ठीक से निर्माण किया। ना ही विधायक निधि द्वारा कोई निर्माण कार्य पूर्ण रूप से कराया गया है। जिसके चलते जलभराव से यहां के कर्मचारी परेशान हैं और आए दिन जहरीले जानवर शासकीय आवासों में घुस जाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews