Whatsapp जल्द ला रहा है नया फीचर, यूजर्स अपने अकाउंट को दो स्मार्टफोन में कर पाएंगे यूज, जाने

Whatsapp जल्द ला रहा है नया फीचर, यूजर्स अपने अकाउंट को दो स्मार्टफोन में कर पाएंगे यूज, जाने

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Whatsapp अक्सर अलग-अलग फीचर्स पर काम करता रहता है। फिलहाल कंपनी अपने कई फीचर्स पर काम कर रहा है। जिसमें से मैसेज डिलीट करने की टाइम लाइन, ऑनलाइन स्टेटस, डिलीट मैसेज एडिटिंग और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Whatsapp इस लिस्ट में एक नए फीचर को जोड़ने जा रहा है। अब यूजर एक अकाउंट को कई स्मार्टफोन से लिंक कर पाएंगे।

यह भी पढ़े… यात्रीगण कृपया ध्यान दे : निरस्त ट्रेनों को 12 जुलाई से ही किया गया बहाल

WABetaInfo के रिपोर्ट के मुताबिक Whatsapp ने इस मल्टी-डीवाइस लिंकिंग के फीचर पर काम भी शुरू कर दिया और जल्द ही यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स तक भी पहुँच सकती है। फिलहाल अकाउंट लिंकिंग की क्षमता पीसी और टैबलेट तक ही सीमित है। यह अपडेट Whatsapp के सभी अपडेट में से एक होगा। इस फीचर के जरिए यूजर एक अकाउंट को दो या उससे ज्यादा अलग-अलग स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही आपके मैसेज भी तुरंत सिन्क्रॉनाइज भी हो जाएंगे।

यह भी पढ़े… iQOO 10 और iQOO 10 Pro का पहला लुक आया सामने इस दिन होगी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग, तारीख कर लें नोट 

वहीं रिपोर्ट की माने तो मल्टी-डीवाइस लिंकिंग के इस फीचर को एंड्रॉयड वर्ज़न 2.22.15.13 के लिए Whatsapp बीटा के साथ टेस्ट किया जा रहा है। सिंक ऑप्शन यूजर्स के अच्छा भी साबित हो सकता है, हालांकि दूसरे स्मार्टफोन के साथ प्राइमरी स्मार्टफोन को चैट सिंक करने में थोड़ी देरी भी हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है की Whatsapp को किसी अन्य डीवाइस पर स्विच करने से सभी डेटा रिमूव हो जाते हैं। हालांकि इस फीचर को अब तक सिरद बीटा वर्ज़न के लिए बताया गया है और अन्य वर्ज़न को लेकर कोई भी जानकारी सामने आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews