जब नशे में धुत्त कार सवार ने सब इंस्पेक्टर को घसीटा और फिर हुआ ये, देखें वीडियो

जब नशे में धुत्त कार सवार ने सब इंस्पेक्टर को घसीटा और फिर हुआ ये, देखें वीडियो

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में दशहरे (Vijayadashami) के दिन  एक पुलिसकर्मी (Policeman) को चलती कार (Car) की बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है। कार चालक पुलिसवाले को बोनट पर घसीटता हुआ ले गया।पुलिसकर्मी यातायात नियम का उल्लंघन करने के चलते कार चालक को रोकने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि,जब पुलिसकर्मी, चालक को रुकने का इशारा करता है, तो वह कार सीधे आगे बढ़ाते हुए निकलने लगता है इसी दौरान सब इंस्पेक्टर कार की बोनट पर चढ़ जाता है जो काफी दूर तक घसिटता चला जाता है।

जानकरी के मुताबिक,  घटना 26 अक्टूबर की है , जब सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव (Sub Inspector Surendra Yadav) को कार चालक ने बोनट पर घसीट दिया।पुलिसकर्मी ने खुद को बचाने के लिए बोनट को पकड़ लिया, लेकिन जब चालक ने कार की गति बढ़ा दी, तो वो जमीन पर गिर गया, जिसके कारण उसे हाथ पर चोटें आईं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV) सामने आया है। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि, भीड़-भाड़ वाले इलाके से कार निकालने की कोशिश की जा रही है, तभी एक पुलिसकर्मी कार को रुकने का इशारा करता है, लेकिन चालक कार को आगे बढ़ा देता है और पुलिसकर्मी कार के बोनट पर आ जाता है।फिलहाल, पुलिस ने मामले पर केस दर्ज कर लिया है।

पहले भी देखे गए ऐसे मामले
10 दिन पहले ही ऐसा मामला देश की राजधानी से भी सामने आया था. दिल्ली के धौलाकुआं के पास स्टेशन रोड पर एक गाड़ी ड्यूटी पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चार सौ मीटर तक घसीटती रही. ये पूरी घटना भी वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. गाड़ी धौला कुआं की तरफ से दिल्ली कैंट की तरफ बेहद तेज गति से जा रही थी. ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने फैंसी नंबर प्लेट वाली जिग जैग दौड़ती इस कार को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने पहले गाड़ी की रफ्तार कम की और फिर अचानक से बढ़ा दी,  जिसके कारण कॉन्स्टेबल गाड़ी के बोनट पर गिर गए और जान बचाने के लिए लटक गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews