जब चला कानून का डंडा तो दी Dancing Girl ने दी सफाई

जब चला कानून का डंडा तो दी Dancing Girl ने दी सफाई

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विदेशी तर्ज पर फ्लैश मॉब करने वाली युवती की सफाई अब वीडियो के जरिये सामने आई है। इसमें युवती ने अपनी गलती पर पर्दा डालने की कोशिश की। दरअसल, युवती इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और उसका नाम श्रेया कालरा बताया जा रहा है। युवती की मानें तो उसने वीडियो में जो कुछ किया वो सिर्फ ट्रैफिक रूल्स और मास्क के प्रति लोगों को अवेयर करने के लिए किया है। युवती का कहना है कि उसने किसी रूल को तोड़े बगैर सबकुछ किया है और उसका इरादा नहीं है कि कोई भी उससे प्रेरित होकर ऐसा करे।

Shivpuri News: करैरा पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार

वहीं डांसिंग गर्ल ने बताया कि लोग उसकी बातों को अन्यथा न ले उसने सिर्फ समाज में अच्छा संदेश देने और सोशल मीडिया पर क्रिएटिव वीडियो बनाने के लिए ये सबकुछ किया था जैसा कि सोशल मीडिया पर आजकल चलन है। जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से क्रिएट किये गए वीडियो के वायरल होने के बाद से ही न सिर्फ इंदौर में बल्कि प्रदेश में भी हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि युवती के डांस के वीडियो को यदि अन्य किसी युवा ने फॉलो किया और कुछ गड़बड़ हुई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा खुद ये बात श्रेया कालरा नामक युवती भी नही जानती है।

हालांकि वायरल वीडियो मामले में प्रदेश के गृहमंत्री ने युवती मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके सोशल मीडिया इस वीडियो को लेकर अलग – अलग धड़ों में बंट गया है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि ये किस तरह का इंफ्लूएंस जो एक फ्लू की तरह किसी को चपेट में लेने को आतुर है तो कोई इससे दूर रहने में ही भलाई समझ रहा है। फिलहाल, युवती के रसोमा चौराहे वाले वीडियो को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे वो अब बहुत हद सही साबित हो रहे है क्योंकि फेमस होने की जिद में ही एक पढ़ा लिखा युवा इस तरह से कानून को अपने हाथों में लेता है।

https://vimeo.com/605753759

https://vimeo.com/605764208

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews