सिंधिया समर्थक नेता ने आखिर क्यों कहा – “यूंही कोई बेवफ़ा नहीं होता”

सिंधिया समर्थक नेता ने आखिर क्यों कहा – “यूंही कोई बेवफ़ा नहीं होता”

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में उपचुनाव(by-election) को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। दोनों पार्टी अपनी अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में उतर चुके है। जहां बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी बीच अब कांग्रेस(congress) से भाजपा(bjp) में शामिल हुए जजपाल सिंह जज्जी(jajpal singh jajji) का बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। जजपाल सिंह जज्जी ने कहा है कि कांग्रेस जिन नेताओं को दुश्मन समझती रही। बीजेपी ने उन्हें 3 महीने में ही अपना बना लिया। जजपाल सिंह जज्जी ने शायराने अंदाज में कहा कि यूंही कोई बेवफा नहीं होता।

दरअसल शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय (BJP Headquarter) में 13 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर मंथन का दौर जारी रहा। जिसमें सिंधिया समर्थक वो नेता भी शामिल हुए जिन्हें चुनाव लडना है। ऐसे में मीडिया के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर सिंधिया समर्थक जजपाल सिंह जज्जी ने शायराने अंदाज में कहा कि “यूंही कोई बेवफा नहीं होता, कुछ तो वजह रही होगी”।

कांग्रेस सिंधिया को समझ नहीं पाई

वहीं जब उनसे सिंधिया के वायरल ऑडियो पर सवाल किया गया तो जज्जी ने कहा कि सिंधिया ऐसे नेता है जो लोगों की मदद के लिए करोड़ों दान कर देते हैं। ये बात आजतक कांग्रेसी नहीं समझ पाएं।

बीजेपी ने 3 महीनों में ही हमें अपना माना

मीडिया के एक अन्य सवाल पर बोलते हुए जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कांग्रेस में जब भी कोई सिंधिया समर्थक नेता अन्य नेताओं से मुलाकात करता था तो लगता था कि दुश्मन से मुलाकात हो रही है जबकि भाजपा ने हमें 3 महीनों में ही अपना बना लिया है।

जीतेंगे सारी सीट

वहीं उपचुनाव की सीटों पर दावा करते हुए जजपाल ने कहा है कि बीजेपी 24 सीटों को जीतेगी।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 24 सीटों के लिए विधानसभा का उपचुनाव होना है। इनमें सबसे ज्यादा 16 सीटें ग्वालियर चंबल संभाग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews