होशंगाबाद : कलेक्ट्रेट में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, मची अफरा-तफरी

होशंगाबाद : कलेक्ट्रेट में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, मची अफरा-तफरी

होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। कलेक्ट्रेट में आज उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की वजह से बची जान, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के किसान श्रण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम सभागृह में चल रहा था। तब अचानक एक महिला सुलोचना तायवाड़े ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की गनीमत है कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारी राधा रमन चौधरी, जिला नाजिर वीरेंद्र तिवारी, वर्षा हरदेनिया एवं आदर्श तोमर की सूझबूझ से उक्त महिला की बची जान, आदर्श तोमर ने बताया कि मे ऑफिस के अंदर बैठा था तो मुझे यह महिला कुछ संदिग्ध हालत में दिखी वह अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाली थी तब मैंने उसकी हरकत देखकर जोर से चिल्लाया और बाकी के लोग आए और उन्होंने उसके ऊपर पानी डाला जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया वह महिला अपनी बच्ची के साथ आई हुई थी, तत्काल पुलिस को फोन किया गया एसडीओपी मंजू चौहान, सब इंस्पेक्टर श्रद्धा राजपूत, एएसआई सुखनंदन नर्रे तुरंत परिसर में आए, बाद में नायब तहसीलदार प्रमेश जैन ने आकर उक्त महिला के बयान लिए और आश्वस्त किया कि हम एमपीईबी के अधिकारियों से बात करेंगे उक्त महिला ने बताया कि मेरी ऑफिस में अटैच गाड़ी बिना कारण बताएं हटा दी है और पेमेंट भी बाकी है जिसके कारण गाड़ी की किस्त देना संभव नहीं है और परिवार का भरण पोषण कैसे करूंगी एवं बाबई में पदस्थ लाइनमैन प्रकाश ने गाड़ी लगवाने के लिए ₹70000 की मांग भी की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews