इंदौर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुए एडमिशन, जानें कोर्स की फीस

Indore, Women Polytechnic College

Women Polytechnic College : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज राजेंद्र नगर में एडमिशन शुरू हो चुके हैं। वहीं रोजगारोन्मुखी सर्टिफिकेट कोर्स की भी शुरू किए जा चुके हैं। नए सत्र में विभिन्न कोर्स के लिए महिलाऐं एडमिशन करवा सकती है। इस कॉलेज में कई कोर्सेस होते हैं। फैशन डिजाइनिंग से लेकर फाइन आर्ट तक के लिए महिलाऐं नए सत्र में प्रवेश करवा सकती हैं। इन कोर्सेज की फीस भी बहुत कम है।

शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि कॉलेज में महिलाओं के लिए फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट और आर्ट एंड क्राफ्ट का कोर्स शुरू किया गया है। इसकी क्लास भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। खास बात ये है कि इन कोर्स में किसी भी आयु वर्ग की महिला शामिल हो सकती हैं। इसके लिए कोई एज लिमिट नहीं है।

आपको बता दे, फैशन डिजाइनिंग कोर्स और फाइन आर्ट कोर्स की अवधि छह-छह महीने की है और आर्ट एंड क्राफ्ट कोर्स की अवधि तीन महीने की है। पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और पहले के आधार पर तथा पहले आने वालो को एडमिशन दिया जाएगा।

यहां जानें कोर्स की फीस

  • फैशन डिजाइनिंग के लिए 12 हजार रुपए
  • फाइन आर्ट के लिए 12 हजार रुपए
  • आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए 6 हजार रुपए

इच्छुक महिलाएं फैशन डिजाइनिंग कोर्स, फाइन आर्ट कोर्स और आर्ट एंड क्राफ्ट के कोर्स में प्रवेश के लिए कॉलेज जाकर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। या फिर ऑनलाइन भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews