युवा कांग्रेस के महासचिव पर चाकू से हमला, गोली भी चलाई, मरा हुआ समझकर आरोपी फरार

युवा कांग्रेस के महासचिव पर चाकू से हमला, गोली भी चलाई, मरा हुआ समझकर आरोपी फरार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। युवा कांग्रेस (Youth Congress )के जिला महासचिव (District General Secretary) पर छह युवकों ने जानलेवा हमला (Attack) कर दिया। आरोपियों ने युवा नेता को चाकू मारे और गोली चलाई। फायर मिस हो गया तो कट्टे की बट से सिर में मारा। घायल कांग्रेस नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने 307 का मामला दर्ज न करते हुए साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

युवा कांग्रेस के जिला महासचिव आकाश राजावत के मुताबिक कल रात जब वे कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) से अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे थे तभी पड़ाव चौराहे के पास एक्टिवा पर आये चार युवकों ने उनकी बाइक के सामने एक्टिवा लगाकर मुझे रोका और मारपीट शुरू कर दी। युवकों में से एक पुलकित शर्मा ने गले में चाकू मारे और फिर पीठ में कई जगह चाकू मारे, दोस्त ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों मे शामिल एक अन्य युवक विनय कमरिया ने कहा चाकू रहने देते हैं गोली मारते हैं। उसने कट्टे में गोली डालकर फायर किया लेकिन फायर मिस हो गया तो उसने सिर में कट्टे की बट से मारा। उसके बाद दो युवक बुलट पर आये उन्होंने भी मारपीट की। जब मैं घायल हो गया तो मुझे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए।

घायल हालत में पड़ाव थाने पहुंचा तो पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया मैंने अपना परिचय दिया लेकिन मैं विपक्ष में हूँ तो पड़ाव पुलिस ने साधारण धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जबकि मामला जानलेवा हमला यानि 307 का बनता है। उधर सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल का मेडिकल भी कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद जरूरत हुई तो धाराओं की वृद्धि की जायेगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews