महंगाई के खिलाफ Youth Congress ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, नारेबाजी की

महंगाई के खिलाफ Youth Congress ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, नारेबाजी की

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने ग्वालियर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। युवा कांग्रेस नेताओं (Youth Congress) ने कहा कि महंगाई ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है और मोदी सरकार (Modi Government) को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।  लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। ग्वालियर में पिछले दिनों कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस नेत्रियों ने सड़क पर लकड़ी  का चूल्हा चूल्हा जलाया, गोबर के कंडे बनाये।  उसके बाद युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने थालियां बजाकर केंद्र सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया। इसी तरह अन्य विपक्षी दलों ने भी महंगाई,बेरोजगारी के खिलाफ ग्वालियर में प्रदर्शन किये।

आज शनिवार को युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने एक बार फिर आंदोलन किया।  युवा कांग्रेस (Youth Congress) नेताओं ने फूलबाग चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।  जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नेता फूलबाग पर इकठ्ठा हुए और उन्होंने एक बैनर पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ लोगों से हस्ताक्षर करवाए। युवा कांग्रेस द्वारा लगाए बैनर पर करीब 300 लोगों ने  हस्ताक्षर किये।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : व्यापारी से मारपीट के विरोध में चक्का जाम, महाराज बाड़े पर धरना

युवा कांग्रेस (Youth Congress) के ग्वलियर जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना ने कहा कि आज लोगों के पास ना रोजगार है ना व्यापार है ऊपर से  पेट्रोल डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल सबकुछ महँगा हो रहा है।  आखिर क्या इसी अच्छे दिन के लिए लोगों ने मोदी सरकार को चुना था।  आज जनता परेशान है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को महंगाई और बेरोजगारी से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और आंदोलन करती रहेगी।

ये भी पढ़ें – सरकारी नौकरी 2021: इन पदों पर निकली है बंपर भर्ती, सैलरी 50 हजार से 2 लाख तक

हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आरपी सिंह,  प्रदेश महासचिव प्रेम नारायण यादव, ग्वालियर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, वीर सिंह तोमर, सरमन राय, उदल सिंह, अशोक सिकरवार, जितेंद्र भदोरिया सहित युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप शर्मा, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अजीत सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – कैबिनेट मंत्री की बैठक से पहले हंगामा, पुलिस-किसानों के बीच झड़प, बैरीकेटिंग पर चढ़ाए टैक्टर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews