युवक कांग्रेस ने किया डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन, पुतला जलाने का किया प्रयास

युवक कांग्रेस ने किया डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन, पुतला जलाने का किया प्रयास

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा

पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है इसी कड़ी में जिला मुख्यालय में युवक कांग्रेस नेता शिवराज ठाकुर के नेतृत्व में रैली आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

रैली का आयोजन कांग्रेस कार्यालय से किया गया जहां से मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अवंती बाई चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने संबोधित किया। जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा वहीं युवक कांग्रेस के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से लगातार आम जनता परेशान हो रही है दुनिया भर के देशों में डीजल पेट्रोल के दामों में भारी कमी की गई है किंतु हमारे देश में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं जिससेअन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करते हुए युवक कांग्रेस ने शीघ्र ही डीजल पेट्रोल के दाम कम किए जाने की मांग की है।

इसी बीच युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने का प्रयास भी किया गया किंतु मौके पर उपस्थित पुलिस उपनिरीक्षक राहुल तिवारी और मौके पर उपस्थित पुलिस बल ने पुतला छीन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews