युवा कांग्रेस ने तय की तारीख , तीन दिनों में जिलेवार ऐसा रहेगा मतदान कार्यक्रम

युवा कांग्रेस ने तय की तारीख , तीन दिनों में जिलेवार ऐसा रहेगा मतदान कार्यक्रम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय युवा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में होने वाले संगठन के चुनावों के लिए मतदान के लिए जिलेवार तारीखों की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए मतदान 10,11 और 12 दिसंबर को होगा।

युवा कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में होने वाले संगठन चुनाव के लिए जिलेवार मतदान के दिन तय कर दिए हैं।जानकारी के मुताबिक भोपाल, ग्वालियर सहित 18 जिलों के लिए मतदान दस दिसंबर को होगी। जबकि इंदौर सहित 18 जिले में संगठन चुनाव 11 दिसंबर को होंगे। वहीं जबलपुर सहित 19 जिलों में मतदान 12 दिसंबर को होगा।इसके अलावा 55 संगठनात्मक जिलों के हिसाब से मतदान को तीन हिस्सों में बांटा गया है। 10 दिसंबर को भोपाल शहर और ग्रामीण के साथ कटनी, सतना, शहडोल, दतिया, ग्वालियर शहर, ग्वालियर ग्रामीण, श्योपुर, टीकमगढ़, अलीराजपुर, देवास, धार, मंदसौर, नीमच, बुरहानुपर, हरदा और होशंगाबाद जिले के लिए मतदान का दिन तय किया है।11 दिसंबर को इंदौर शहर और ग्रामीण के साथ अनूपपुर, दमोह, डिंडोरी, रीवा, उमरिया, भिंड, छतरपुर, गुना, मुरैना, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन और सागर जिले में मतदान होगा और 12 दिसंबर को जबलपुर शहर और ग्रामीण के अलावा पन्नाा, सीधी, सिंगरौली, अशोकनगर, शिवपुरी, बड़वानी, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, खरगौन, खंडवा, सिवनी, आगर, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा और सीहोर जिले में मतदान होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews