पत्थर की खदानों में बने दलदल में गिरने से युवक की मौत, रेस्क्यु ऑपेरशन जारी

पत्थर की खदानों में बने दलदल में गिरने से युवक की मौत, रेस्क्यु ऑपेरशन जारी

मुरैना।संजय दीक्षित

रिठौरा थाना क्षेत्र के पीडावली गांव में भैसों को पानी पिलाने गए युवक की खदान में पैर फिसलने से मौत हो गयी।सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम रेस्क्यु के लिए पहुँच गयी और ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।वही ग्रामीणों ने बताया कि देवीसिंह पुत्र पुरुषोत्तम उपाध्याय उम्र 62 वर्ष शनिवार को भैसों को पानी पिलाने के लिए पत्थरों की खदानों के पास चला गया था तभी भैस अचानक पानी के दलदल में चली गयी।

भैसों को बचाने के चक्कर मे देवी सिंह स्वमं पानी मे चला गया जहां उसका पैर फिसल गया ।काफी देर तक देवी सिंह घर नही पहुंचा तो परिजनों ने चारों तरफ तलाश किया लेकिन कहीं कोई अतापता नही चल सका।उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खदान के अंदर नाव से रेस्क्यू किया और उसके 48 घण्टे बाद भी गोताखोरों की टीम मृत युवक के शव को बाहर नही निकाल सके।

चूंकि खदान में दलदल अधिक होने के कारण शव को ढूढने में काफी परेशानी आ रही हैं।इसके बाद कोंग्रेस नेता दिनेश गुर्जर भी मौके पर पहुँच गए।खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।ये तो जाँच के बाद पता चलेगा कि युवक की मौत किस कारण से हुई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews