बुरहानपुर में 20 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे,अब तक 324 ने जीती कोरोना से जंग

बुरहानपुर में 20 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे,अब तक 324 ने जीती कोरोना से जंग

बुरहानपुर/शेख रईस

अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाला, दक्षिण के द्वार के नाम से विख्यात शहर बुरहानपुर जहां कई ऐसे स्थल है जो इसकी कहानी बयां करते है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगे इस जिले में तृतीय विश्व युद्ध के रूप कोरोना जैसी महामारी का आगमन हो चुका है। बुरहानपुर हमेशा से ही मेहनतकश लोगों का शहर है और यहां के लोग जिस कार्य में हाथ डालते हैं उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। इसी तरह अब यहां के लोगों ने कोरोना को हराने के लिये प्रण ले लिया है और इसी कड़ी में मंगलवार को 20 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर से 20 स्वस्थ्य हुए मरीजों को अपने घर भेजा गया है। जिले में अब तक 324 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 41 है। जिला प्रशासन अपनी पूरी टीम के साथ कोरोना को हराने में तत्पर है।

घर सा माहौल देने के लिए जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया
अपने घरों की ओर लौटते हुए स्वस्थ हुए लोगो ने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमें यहां पर आने पर बिल्कुल यह एहसास नहीं हुआ कि हम अपने परिवार से दूर किसी दूसरी जगह रह रहे हैं। हम यहां दी गई समस्त सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन एवं उनकी टीम को सहृदय से धन्यवाद देते है। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.एम.पी.गर्ग, डॉ.थावानी, डॉ.प्रतीक नवलखे सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा तालियों के सम्मान के साथ सभी स्वस्थ मरीजो को रवाना किया गया।

बिना काम के घर से बाहर ना निकले- जिला कलेक्टर
प्रवीण सिंह ने बुरहानपुर फिर मुस्कुराएगा की थीम पर समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि बिना काम के बेवजह घर से बाहर ना निकले, अपनी आदतों में सुधार लाये निश्चित ही हम शीघ्र ही ग्रीन जिलों की श्रेणी में आ जायेंगे लेकिन इस कार्य में आप सभी का सहयोग अतुलनीय है। आप सभी सोशल डिस्टेंस का पालन करें एवं घर में रहे, स्वस्थ्य रहे, सुरक्षित रहे और जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews