4 साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

4 साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर, शेख रईस। जिले में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पड़ोसी युवक ही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना खकनार थाना अंतर्गत देडतालाई के ग्राम पंचायत गोन्द्री का है जहां 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पड़ोस में ही रहता है और बच्ची से बहुत हिलामिला था। खकनार थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बालिका के दादा दादी माँ की शिकायत पर आरोपी युवक गोविंद पिता नावलसिंग (उम्र 23 वर्ष) को धर दबोचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए आरोपी युवक को आधे घण्टे में ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी लेने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार लोढ़ा घटना स्थल का पर पहुंचे। उनके साथ मे खकनार थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव, एफएसल अधिकारी ठाकुर सहित देडतालाई चौकी प्रभारी जयपाल सिंह राठौर ने जांच की। फिलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews