
Burhanpur News : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मरने वालों में पति- पत्नी और तीन बेटियां शामिल हैं। बता दें कि पति का शव फांसी पर झूलता नजर आया और पत्नी का शव भी पति के कमरे में ही पड़ा मिला तो वहीं तीन बेटियां दूसरे कमरों में मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिलीं।
ग्रामीणों ने दी जानकारी
दरअसल, मामला बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डावालीखुर्द का है। आनन- फानन में ग्रामीणों ने वहीं, घटना की जानकारी लगते ही सुबह मौके पर नेपानगर पुलिस टीम के साथ पहुंची। मिला जानकारी के अनुसार, छात्रा रक्षा माध्यमिक शाला में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली बताई जा रही है जबकि नेहा पांचवी और छोटी बहन तनु आंगनवाड़ी जाती थी।
[dgv_vimeo_video id=”807194499″]
जांच में जुटी पुलिस
घटना का कारण अभी किसी प्रकार से स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि बच्चे बीमार थे माता- पिता भी बीमार थे। मृतक मनोज गांव में ही किराना दुकान पर संचालक था और मच्छी बेचने का काम किया करता था।
[dgv_vimeo_video id=”807194400″]
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

