बुरहानपुर में कोरोना विस्फोट, एक साथ 58 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप, 26 तक कर्फ्यू

बुरहानपुर में कोरोना विस्फोट, एक साथ 58 पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप, 26 तक कर्फ्यू

बुरहानपुर।शेख रईस| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) में एक बार फिर कोरोना विस्फोट (Corona) हुआ है| यहां शनिवार को आई रिपोर्ट में एक साथ सर्वाधिक 58 लोग पॉजिटिव मिले हैं| इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है|स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रम सिंह वर्मा ने 58 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज होने की पुष्टि की है। जिला प्रशासन लागातर मामलो पर नजर बनाए हुए है वही कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बुरहानपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए कर्फ्यू अवधि को आगामी 26 मई रात्री 12 बजे तक बढ़ा दी है।

शनिवार को सामने आये पॉजिटिव मरीज ज्यादतर पुराने ही क्षेत्र के है जिसमे नागझिरी,सिंधीपुरा, रस्तीपुरा, प्रतापपुरा, डाकवाड़ी, आलमगंज, दाऊदपुर, जय स्तम्भ, शनवारा, बुधवारा, तिलक चौराहा, सिंधी बस्ती, बुधवारा, आलमगंज, पाटीदार कॉलोनी, नेपानगर, बहादरपुर, ईच्छापुर, जैनाबाद आदि क्षेत्रों के कुल 58 पॉजिटिव मरीज।

बुरहानपुर में अब तक 271 कोरोना पॉजिटिव
बुरहानपुर में अब तक 271 कोरोना पॉजिटिव केस हो चुके है| जिसमे से 105 मरीज स्वस्थ हो कर अपने अपने घर लौट चुके है| वही बुरहानपुर में कोरोना से 13 लोगो की मौत हो चुकी है जिसकी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह वर्मा ने पुष्टि की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews