निमाड़ के इस क्षेत्र में मृत टाइगर मिलने से मचा हड़कंप

निमाड़ के इस क्षेत्र में मृत टाइगर मिलने से मचा हड़कंप

बुरहानपुर। शेख रईस| बुरहानपुर जिले के खकनार वनमंडल के कंपाउंड नंबर 361 में एक मरा हुआ टाइगर मिलने से सनसनी फैल गयी| निमाड़ के इस क्षेत्र में टाइगर नही पाया जाता है| निमाड़ निमाड़ रेंज के CCF फारेस्ट SS रावत ने बताया कि टाइगर की बॉडी कुछ दिन पुरानी लग रही है, इसके पोइजोनिक होने की आशंका भी है, सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा| इस मामले में जांच की जा रही है कि टाइगर की नेचुरल मौत हुई है या इसे शिकारियों ने मारा है|

CCF रावत के अनुसार ये बुरहानपुर जिले से सटे महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिज़र्व से आया हुआ भी हो सकता है| टाइगर के मारे जाने से बुरहानपुर वन मंडल में हड़कंप मचा हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews