ब्रेकअप के बाद छात्रा को मारा चाकू और फिर खुद तीसरी मंजिल से कूदा छात्र

ब्रेकअप के बाद छात्रा को मारा चाकू और फिर खुद तीसरी मंजिल से कूदा छात्र

बुरहानपुर।शेख रईस ।

बुरहानपुर के शनवारा स्तिथ निजी कॉलेज में सुबह एक छात्र ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया ।बताया जा रहा है कि दोनों एक ही क्लास में पढ़ाई करते है। घटना में घायल हुए छात्र और छात्रा को कॉलेज के विद्यार्थियों और मैनेजमेंट द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा दोनों का उपचार किया जा रहा है छात्रा के गले मे चाकू लगने एवं छात्र के कॉलेज की छत से कूदने से पैर में चोटे आई है।

बताया जाता है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है कुछ समय पहले उनके ब्रकअप हो गया था। दोनों छात्र छात्राएं सेवा सदन कॉलेज में बीकॉम थर्ड ईयर के छात्र हैं। छात्र का नाम गणेश पिता पांडुरंग बताया गया है। गणेश मूलतः खरगोन जिले का रहने वाला है और काफी समय से बुरहानपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने कॉलेज पहुच कर सीसीटीवी फुटेज भी चैक किया। थाना प्रभारी विक्रम बामनिया ने बताया कि कॉलेज में हुई घटना की जांच की जा रही है अभी दोनों छात्र-छात्रा का इलाज चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews