पूर्व मंत्री सचिन के बाद अब अरुण यादव हुए आईसोलेट

अरूण यादव

बुरहानपुर।शेख रईस।

भोपाल।पूर्व कृषि मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव के बाद उनके भाई औप पूर्व केंद्र मंत्री अरुण यादव ने भी खुद को आईसोलेट कर लिया है। यह जानकारी खुद उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से दी है। साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों एवं प्रदेश वासियों को भी सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।बता दे कि अबतक कई पूर्व मंत्री और विधायक आईसोलेट हो गए है।इसके पहले कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे सचिन यादव ने ट्वीटर से इसकी जानकारी दी थी, वो कमलनाथ की पीसी मे शामिल हुए थे।

दरअसल, विश्व भर में फैली कोरोना वायरस की रोकथाम करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश भर में 21 दिन के लोक डाउन के बाद अब विभन्न राजनीतिक हस्तियां भी इस बीमारी से बचने सेल्फ आईसुलेट का सहारा ले रही है। निमाड़ के कद्दावर नेता सुभाष यादव के दोनों पुत्र पूर्व कृषि मंत्री मध्यप्रदेश सरकार सचिन यादव के बाद अब उनके बड़े भाई और खण्डवा-बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी अब 15 दिन के लिए सेल्फ आईसोलेशन मे चले गए है।

अरुण यादव ने लिखा है। “विगत सप्ताह में राजनीतिक सरगर्मियां के चलते विभिन्न आयोजनों में सम्मिलित होने एवं चिकित्सकीय सलाह पर मैं सेल्फ आइसोलेशन में 15 दिवस के लिए रहूंगा ।आप सभी मित्रों एवं स्नेही जनों से आग्रह है कि आप अपने स्वयं के लिए फिक्र करें एवं घर में ही रहे ।वही अगले ट्वीट मे लिखा है कि देश में कोरोना महामारी का विकराल रूप ना धारण करें इसके लिए सभी को सलाह है कि घर में ही रहे ।सभी प्रदेश वासियों एवं निमाड़वासियों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि शीघ्र ही पुनः आपके बीच उपस्थित हो जाऊंगा”।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews