सिंधिया के बीजेपी में जाते ही उनके खास समर्थक निर्दलीय विधायक शेरा ने बदली अपनी प्रोफाइल पिक्चर

सिंधिया के बीजेपी में जाते ही उनके खास समर्थक निर्दलीय विधायक शेरा ने बदली अपनी प्रोफाइल पिक्चर

शेख रईस//बुरहानपुर

मध्यप्रदेश में जारी राजनैतिक उठापटक के बीच एक नाम जो इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। वो है पूर्व कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे ख़ास बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह का। जिन्होंने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के इस संकट के समय पूरी ताकत के साथ कमलनाथ के साथ खड़े है। उन्होंने इस पूरे राजनैतिक उठापठक में नारजगी जाहिर करने के बाद भी सरकार के साथ होने की बात को न केवल साबित किया बल्कि वो आज भोपाल से जयपुर गए। कांग्रेस के विधायक के साथ बस में सवार होकर वह उनके साथ गए।
इस पूरे मामले के बाद आज भी उन्होंने सुबह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हुए मुलाकात की। फोटो स्वयं अपनी सोशल मीडिया साइट फ़ेसबुक पर शेयर करते हुए उसे अपनी प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम में लगाई है जिस पर लिखा है

“बस आप यूं ही मुस्कुराते रहें प्रदेश की शान और उम्मीद है आप से”

इससे पहले ठाकुर सुरेंद्र सिंह की ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विधायक शेरा की प्रोफाइल फोटो थी, जो आज उनके बीजेपी में जाने के बाद उन्होंने अपने प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर क्षेत्र को लोगो को एक संदेश देने का प्रयास भी किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews