संडे को रहेग संपूर्ण लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने कराई मुनादी

संडे को रहेग संपूर्ण लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने कराई मुनादी

बुरहानपुर।शेख रईस| कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले बुरहानपुर में प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रहा है। महाराष्ट्र से सटा हुआ होने के कारण बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है | साथ ही आवागमन करने वाले लोगो को जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सक्षम अधिकारी से अनुमति लेनी होगी जिसके लिए कलेक्टरेट में आवेदन करना होगा। वही अब प्रत्येक रविवार को जिले में संपूर्ण लॉक डाउन लागू किया जा रहा है| जिसकी सूचना आम जनों को लाउडस्पीकर से मुनादी कर दी जा रही है।

प्रशासन द्वारा क्षेत्र के बाजारों में रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन की मुनादी ऑटो के माध्यम से लाउडस्पीकर से की गई। जिससे लोग अपने अपने घरों से बेवजह बाहर न निकले साथ ही लोग बाजार नही आये।

24 घटे रहेगा लॉक डाउन
संपूर्ण लॉक डाउन रविवार प्रातः 5 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक 24 घटे का यानि 24 घटे तक रहेगा।

इनको मिलेगी छूट
रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन के दौरान अतिआवश्यक सेवाओ में छूट रहेगी
1 चिकित्सा सेवा देने वाले अधिकारियों कर्मचारियों,
2 शासकीय सेवा एवं निजी अस्पताल
3 मेडिकल स्टोर, दूध आपूर्ति, पेट्रोल पंप, वाटर सप्लाई अतिआवश्यक सेवा के तहत जारी रहेगी।
4 माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक नही रहेगी
5 इलेट्रॉनिक एवम प्रिंट मीडिया

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews