Burhanpur News : पानखेड़ा के जंगल में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर की बड़ी कार्रवाई, 800 झोपड़ों पर चला बुलडोजर, वीडियो वायरल

Burhanpur News : पानखेड़ा के जंगल में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर की बड़ी कार्रवाई, 800 झोपड़ों पर चला बुलडोजर, वीडियो वायरल

Burhanpur News : बॉलीवुड मूवी मांझी- द माउंटेन मैन तो आप सभी ने देखी ही होगी, यह फिल्म पहाड़ तोड़ने वाले दशरथ मांझी के जीवन पर बनी है जिसका फेमस डायलॉग है ले फिर आ गए तुझे क्या लगता था नहीं लौटेंगे गलत जब तक तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं, कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले का है जहाँ अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन व पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि जिले के बाकड़ी वन चौकी के मुख्य आरोपी फूलसिंग एवं रेरसिंग के मकानों को पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वस्त किया गया। तो वहीं मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पानखेड़ा में 4 बुलडोजर/जेसीबी, 8 ब्रजवाहन, एसटीएफ बल, अन्य जिलों से बुलाया गया फोर्स आदि पूर्ण रणनीति के साथ क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया गया है। और यह पूरी कार्रवाई डीआईजी तिलक सिंह ,कलेक्टर भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा की उपस्थिति में की गई। जानकारी के अनुसार अभी तकरीबन 800 मकान/टपरे तोड़े जा चुके है। आगे की कार्रवाई सतत रूप से जारी हैं।

ज्ञातव्य है कि गत दिवस 8 अप्रैल को ग्राम सीवल में पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के 18 मकानों का अतिक्रमण भी हटाया गया। क्षेत्र में प्रथमतः धारा 144 लागू की गई एवं समस्त को सूचित करते हुए पालन भी कराया गया। इस कार्रवाई में हेमा के दो मकान व लक्ष्मण का मकान, पूनम का मकान, विजय के दो मकान, जीवा का मकान, दयाराम के भी दो मकान, शिवा का मकान, बाबुसिग का मकान, भानू का मकान, तकछे का मकान, सुडया का मकान, छगन का मकान, बबलू का मकान, प्रताप का मकान तथा अजय का मकान इत्यादि अतिक्रमणकारियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”816519474″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews