नहीं माने चौहान, दिया बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, या विजय या वीरगती के नारे के साथ निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Harshvardhan Singh

Burhanpur News : मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट बुरहानपुर विधानसभा से आज नाम वापसी के अंतिम दिन भी भाजपा के रूठे नही माने है वहीं आपको बता दें कि बुरहानपुर से बीजेपी ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को एक बार फिर से मैदान में उतरा दिया है जिसको लेकर भाजपा के एक धड़े ने ज़ोरदार तरीके से विरोध दर्ज किया है।

भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

बता दें कि टिकट की मांग कर रहे भाजपा के कद्दावर नेता नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन सिंह ने पार्टी के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतर कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। कयास लगाये जा रहे थे कि हर्षवर्धन सिंह चौहान अपना फॉर्म वापस ले लेगे लेकिन उन्होंने आज नाम वापसी तो नही किया बल्कि भाजपा की प्रथमिक सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है बताया जा रहा कि हर्षवर्धन के समर्थन में बड़ी संख्या में भाजपा के बड़े नेताओं ने भी आलाकमान को अपने अपने इस्तीफे भेज दिए है।

जिनमें पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, किशोर पाटिल,रमेश पाटीदार,सहित कई बड़ी संख्या में हर्षवर्धन सिंह के समर्थन में नेताओं ने अपने इस्तीफे दिये जिसके बाद अब विधानसभा चुनाव में भाजपा की रहा मुश्किल होती नजर आ रही है।

बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews