Burhanpur News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 32 हजार का ईनामी बदमाश पकड़ा

shahdol news

Burhanpur News : मध्य प्रदेश की बुरहानपुर पुलिस ने पिछले वर्ष नवंबर 22 में बाकड़ी वन चौकी में हुई डकैती की घटना के 5वें आरोपी हेमा मेघवाल को आज गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदमाश हेमा पर 6 अपराधों में कुल 32 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था।

यह है पूरा मामला

बता दें कि 28 नवंबर 2022 की रात वन चौकी बाकड़ी में वन अतिक्रमण में शामिल आरोपियों द्वारा चौकी के सुरक्षाकर्मी भोला बारेला और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर चौकी के शस्त्रागार की अलमारी में रखी 17 बंदूकें और कारतूस लूटकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। सुरक्षाकर्मी भोला बारेला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना नेपानगर में धारा 395, 397 भादंवि का दर्ज किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना के चार आरोपियों भावलाल, प्रकाश बडोले, गुड्डू उर्फ हीरालाल, नंदराम को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि पांचवें आरोपी हेमा पिता हरसूर मेघवाल 40 निवासी सीवल नेपानगर को आज गिरफ्तार किया गया।

आरोपी हेमा के खिलाफ नेपानगर थाने में 6 मामले दर्ज हैं। 6 अलग अलग अपराधों में उस पर कुल 32 हजार का ईनाम घोषित था। आरोपी हेमा मेघवाल की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नेपानगर बीके गोयल, थाना निंबोला प्रभारी एसआई हंस कुमार झिंझोरे, एएसआई राजेश पाटिल, आरक्षक सिकदार देवड़ा, गगन, सतीश सूर्यवंशी शामिल रहे।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews