
caution before selling or renting vehicles
Burhanpur News: लगातार शासन प्रशासन के लाभ प्रचार-प्रसार के बावजूद भी ऑनलाइन ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों से अपील की जाती है कि ऑनलाइन ठगी से बच के फर्जी साइटों पर लालच में आ कर लोग ठगे जा रहे हैं। अपने निजी खाते या बैंक संबंधित जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें और ना ही ओटीपी शेयर करें। बावजूद इसके ऑनलाइन ठगी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।
ये है मामला
ठगी का अनोखा मामला ऐसा जबलपुर की छात्रा के साथ गठित हुआ है। जहां फोटो फ्रेम के आर्डर के नाम पर छात्रा के साथ ठगी की गई है। दरअसल, उसने ने शिरो रॉकेट कंपनी में 700 रुपये का फोटो फ्रेम आर्डर किया था। जिसके बाद छात्रा को किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने छात्रा से कहा कि आपका ऑर्डर कंफर्म हो गया है। आपके अकाउंट से ₹5 भेजिए। छात्रा ने तुरंत अपने अकाउंट से ₹ 5 भेज दिए और देखते ही देखते कुछ ही देर में छात्रा के अकाउंट से 29000 रुपये गायब हो गए।

साइबर सेल ऑफिस में शिकायत दर्ज
इस घटना के बाद छात्रा ने अपने इस परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद अब्बास भाई बड़ौदा वाला अली आमीन और मुर्तुजा सुल्तानी के साथ साइबर सेल एसपी ऑफिस में शिकायत की है। पीड़ित परिवार में सब से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी से खुद भी बचे दूसरों को भी बचाएं।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट

