बुरहानपुर में ग्राहक बनकर आईं महिलाएं, कारोबारी को बातों में उलझाकर चुराए गहने, CCTV में कैद हुई वारदात

बुरहानपुर में कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर आई और सराफा कारोबारी को चूना लगाकर चली गईं। इन्होंने व्यापारी को बातों में उलझाया और काउंटर पर रखे गहने गायब कर लिए। कुछ देर बाद ये मौके से फरार हो गईं।
Burhanpur

बुरहानपुर में एक सोने चांदी के व्यापारी को बातों में उलझाकर गहने गायब करने का मामला सामने आया है। यह घटना शहर के फव्वारा चौक स्थित सराफा बाजार में देखने को मिली। यहां पर कुछ महिलाएं गहने खरीदने के लिए दुकान पर पहुंची। सभी ने दुकानदार को बातों में लिया और गहने गायब कर फरार हो गईं।

दुकान संचालक का अनिल अग्रवाल को इस चोरी का पता तब चला जब उन्होंने गहनों का मिलान किया। गहने कम होने की जानकारी लगने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो उसमें महिलाएं चोरी करती हुई नजर आई। अब फुटेज के आधार पर पुलिस इन महिलाओं की तलाश कर रही है।

मिलान करने पर हुआ खुलासा

व्यापारी को अपने साथ हुई इस ठगी का पता तब चला जब उन्होंने गहनों का मिलान किया। व्यापारी ने बताया कि 26 अक्टूबर की शाम को कुछ महिलाएं ग्राहक बनाकर उनकी दुकान पर आई थी। इस दौरान उन्होंने काउंटर में रखे हुए सोने के गहने चुरा लिए। जब बाद में मिलान किया तो कुछ गहने गायब थे। इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो चोरी के बारे में जानकारी लगी। वो कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

महिलाओं की तलाश जारी

व्यापारी की शिकायत के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। दीपावली के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ेगी। इसे देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों से सतर्क रहने और सीसीटीवी कैमरा चालू रखने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए पहले ही प्रशासन अलर्ट है और सुरक्षा के लिए अलग-अलग जगह टीम तैनात की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews