एसपी-कलेक्टर ने ताली बजाकर किया ‘कोरोना योद्धाओं’ का उत्साहवर्धन

एसपी-कलेक्टर ने ताली बजाकर किया ‘कोरोना योद्धाओं’ का उत्साहवर्धन

बुरहानपुर।शेख रईस| (Burhanpue) जिले में कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को लेकर कार्य किया जा रहा है। वहीं आयुर्वेदिक कॉलेज में कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त 24 घंटे में तैयार किया कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। आज इस कोविड केयर सेंटर में जिला अस्पताल से कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं को शिफ्ट किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बी.एस.बिरदे ने कोविड केयर सेंटर में महामारी से लड़ रहे योद्धा, सेवा में लगे डॉक्टर्स एवं स्टॉफ का तालियों के साथ सम्मान स्वरूप उत्साहवर्धन किया।

बेहतर सेवाओं से युक्त निर्मित कोविड केयर सेंटर जो 100 बेडो का है। जिसमें व्यक्ति को घर जैसा माहौल बनाये रखने हेतु मनोरंजन के लिए टीवी, पोष्टिक नाश्ता, बेहतर से बेहतर भोजन मिले इसके लिए डायटिशियन की ड्यूटी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, कूलर की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपूर्ण व्यवस्था की गई है।

उत्साहवर्धन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारणेकर, एसडीएम के.आर.बड़ोले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.गर्ग सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews