हाईटेक यूपीएल स्प्रे मशीन से 48 घंटे में 48 वार्ड सेनेटाइज करने की मुहिम

हाईटेक यूपीएल स्प्रे मशीन से 48 घंटे में 48 वार्ड सेनेटाइज करने की मुहिम

बुरहानपुर/शेख रईस

बुरहानपुर में कोरोना को हराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है। शनिवार को शहर में 48 घंटे में 48 वार्डाे में सेनिटाइजर छिड़काव के महाअभियान की शुरूआत की गई। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह, निगम आयुक्त बी.डी.भूमरकर ने शनिवारा चौराहा पर संसाधनों से लैस कोरोना योद्धाओ के दल को रवाना किया।

इस दौरान तालियां बजाकर कलेक्टर व निगमायुक्त ने सफाई मित्रों सहित मीडियाकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि शहर को तीन हिस्सों में बांटा गया है। चौड़े मार्गाें पर यूपीएल सेनिटाइजर स्प्रे मशीन से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव होगा। अन्य वाहनों से वार्डाें में, तो वहीं सकरी गलियों में बाईक के माध्यम से सफाई मित्र सेनिटाइजर का कार्य करेंगे। यह आधुनिक यूपीएल सेनेटाईजर स्प्रे मशीन है जिससे पूरे शहर को सेनिटाइज करने के कार्य को गति मिलेगी। इस दौरान एसडीएम काशीराम बड़ोले, सहायक आयुक्त सलीम खान सहित नगर निगम का सफाई अमला एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews