अंतिम यात्रा पर निकले नंदकुमार चौहान, सीएम शिवराज सिंधिया सहित कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम यात्रा पर निकले नंदकुमार चौहान, सीएम शिवराज सिंधिया सहित कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बुरहानपुर, शेख रईस। खंडवा सांसद और बीजेपी नेता नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) का उनके अंतिम संस्कार बुरहानपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव शाहपुर में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan), प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma), ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) सहित कई बड़े नेता यहा मौजूद रहे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, निर्दलीय विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह सहित कई पक्ष विपक्षी दलों के नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

नंदू भैया के नाम से लोकप्रिय नंदकुमार सिंह चौहान की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ टूट पड़ी। सभी एक बार उनको देख लेना चाहते थे। इस दौरान विपक्षी दल के भी कई नेता उनके दर्शन के लिए पहुंचे। इससे पहले मंगलवार रात पूर्व सीएम कमलनाथ (kamalnath) भी भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे और उन्होने नंदकुमार चौहान को अंतिम श्रद्धांजलि दी। कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान व अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात भी की। कमलनाथ के साथ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे भी मौजूद थीं।

नंदकुमार सिंह चौहान अपने मधुर व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय थे। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के बावजूद उनके विपक्षी दल के नेता कार्यकर्ता भी उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। वे लंबे समय से कोरोना संक्रमित (corona positive)  थे और डॉक्टरों के अनुसार उनके 90% फेफड़े (Lungs) संक्रमित हो गए थे। दिल्ली के अस्पताल में उन्हें एअरलिफ्ट किया गया था जहां मंगलवार तड़के उनका देहांत हो गया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews