बुरहानपुर में कोरोना की दस्तक, विधायक ‘शेरा’ होम क्वारंटाइन

बुरहानपुर में कोरोना की दस्तक, विधायक ‘शेरा’ होम क्वारंटाइन

बुरहानपुर।शेख रईस| Burhanpur news जिले में कोरोना वायरस (Corona Virus) की दस्तक हो चुकी है | जहां वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए लगातार विभिन्न क्षेत्रों को सेनेटाईज्ड (Sanitized) किया जा रहा है। वहीं सोमवार रात को आई सेंपलों की रिपोर्ट जिसमें दाउदपुरा निवासी एक व्यक्ति की कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है जो कि फिलहाल इंदौर में इलाजरत है| स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा कल रात्रि में ही मरीज के परिजनों सहित अन्य लोगो के सेम्पल लेकर जांच को भेजे गए है साथ ही परिजनों को क्वारेंटाइन किया गया है|

कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री डिटेल बनाई जा रही है। बुरहानपुर जिले के दाऊदपुरा वार्ड के काली फाटक क्षेत्र को कंटेनमेंट ऐरिया घोषित किया गया है। वहां नगर निगम बुरहानपुर द्वारा जिला कलेक्टर राजेश कुमार कौल के निर्देशानुसार सोडियम हाईड्राक्लोराइड का छिड़काव कर सेनेटाईज्ड किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में सर्वे कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समस्त नगरवासियों से लगातार अपील की जा रही है कि लोगो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जिससे हम स्वयं के साथ ही शहर को भी इस बीमारी के फैलने से बचायें साथ ही स्वयं को घर में सुरक्षित रखें।

विधायक हुए क्वारंटाइन
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से निर्दलीय विधायक ठा.सुरेंद्र सिंह शेरा (MLA Surendra singh) भी होम क्वारेंटाइन हो गए है| मंगलवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विधायक निवास के बाहर भी बोर्ड लगाया गया है जिसमे उनके 14 दिन के होम क्वारेंटाइन की पुष्टि जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. शकील खान ने भी की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews