सुधरते हालात के बीच कोरोना की फिर दस्तक, 15 नए केस मिलने से हड़कंप

सुधरते हालात के बीच कोरोना की फिर दस्तक, 15 नए केस मिलने से हड़कंप

बुरहानपुर| शेख रईस| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बुरहानपुर (Burhanpur) में तेज़ी से बढ़ती कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या के बाद अब इसमे कमी देखी जा रही थी। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 के मरीजों को सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है| बुरहानपुर में लगातार कोरोना मरीज इस बीमारी से जीत कर स्वस्थ हो रहे है जिसका हौसला बढ़ने स्वयं जिला कलेक्टर रोज कोविड सेंटर पंहुच रहे है | स्वस्थ हुए मरीजो का तालियों की करतल ध्वनि से हौसला अफजाई की जा रही है।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 15 नए पॉजिटिव मिलने से एक बार फिर लोग सहम गए है। अब जैसे जैसे लॉक डाउन में छूट मिलेगी लोगो को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी| जिससे इस बीमारी से बचा जा सके। स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी अनुसार बुरहानपुर में अब कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 332 हो गई है जिसमे से 266 मरीज स्वास्थ होकर अपने घर लौट चुके है वही कोरोना से आज हुई एक मौत के बाद संख्या 17 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews