
Burhanpur News : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत बुरहानपुर में पंजीयन शिविर लगाया गया था, जिसमें पहुंची बहनों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। इस दौरान खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वार्ड महाजनापेठ, सिंधीपुरा, मालीवाडा में लगे पंजीयन शिविरों में पहुंचकर योजना की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर के साथ ही घर-घर जाकर लाडली बहनाओं को जानकारी दें एवं आवेदन भरवाएं।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अर्चना चिटनीस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज्ञ लधवे, पूर्व महापौर अनिल भोसले, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कपूर, अजा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष अमित वारुडे, सांसद प्रतिनिधि आदित्य प्रजापति, नगर निगम आयुक संदीप श्रीवास्तव, एमआईसी चेयरमैन व पार्षद भारत इंगले, नितेश दलाल, महेंद्र इंगले, राजेश महाजन, अनिल विसपुते समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”815573158″]
आर्थिक स्थिति सुधारने में मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है जो मध्य प्रदेश के गरीब परिवारों में जन्मी बेटियों के लिए है। इस योजना के तहत जन्म के बाद उन बच्चियों के लिए राशि जमा की जाती है, जिसे वे 21 वर्ष की आयु तक नहीं निकाल सकती हैं। यह राशि बच्चियों की शिक्षा एवं उनके विवाह के लिए उपयोगी होती है। साथ ही, यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता भी परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करती है।
बुरहानपुर से शेख रईस की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

